Breaking News
Home / अपराध / दबंगों ने चाट विक्रेता को पीटा, इलाज के दौरान मौत, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दबंगों ने चाट विक्रेता को पीटा, इलाज के दौरान मौत, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के कागजीपुर निवासी जोखन शाह उम्र 45 वर्ष रविवार को 9 बजे रात को फुल्की छोला की दुकान बंद कर  ठेला लेकर वेदविहारी पोखरा से घर जा रहा था।जैसे ही कागजीपुर मोड़ के पास पहुंचा रास्ते में तीन बाइक सवार युवक आपसी विवाद को लेकर को रोक कर मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचकर जिला अस्पताल ले गए। वहां पर इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मृत्यु हो गई। परिजनो ने कासिमाबाद थाने में तीन अरोपियो के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र है।इस संबंध कासिमाबाद थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाण्डे ने कहा कि मृतक के भतीजे की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …