Breaking News
Home / अपराध / बैंक का सायरन बजने से चोरों का चोरी करने का प्रयास हुआ विफल  

बैंक का सायरन बजने से चोरों का चोरी करने का प्रयास हुआ विफल  

गाजीपुर। जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण बैंक में शुक्रवार की रात चोरी का प्रयास हुआ। चोर छत के सहारे पटिया हटाकर अंदर दाखिल हुए थे। लाकर तक पहुंचे भी गए। इसी दौरान सायरन बजने लगा। गश्त पर निकली पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती तब तक बदमाश भाग खड़े हुए। रात में ही बैंक अधिकारियों को बुलाया गया। बैंक प्रशासन का दावा है कि बैंक से रुपये नहीं गए हैं। शाखा प्रबंधक संदेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब रात्रि में करीब डेढ़ बजे सूचना मिली, तत्काल मौके पर पहुंचे। संयोग अच्छा था सब सेफ है। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक मुंह बांध कर छत से उतरते हुए दिख रहा है। पहले ड्रॉ चेक किया, लाकर के पास जाकर टच करते ही शायरन बजने लगा, जिसके बाद चोर भाग निकले। बैंक बंद करते समय करीब साढ़े सात लाख रुपये नकद मौजूद थे। सभी घटनाक्रम कैमरे में कैद हैं। सूचना मिलते ही सीओ सैदपुर अनिल कुमार सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …