गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लापता/गुमशुदा/ एवं अपहृताओं/अपहृतों को ढूंढने,उन्हें बचाने और उनका पुनर्वास करने हेतु चलाया जा रहा “ऑपरेशन मुस्कान” (Operation Muskaan) जिसका मुख्य उद्देश्य लापता/गुमशुदा/ एवं अपहृताओं/अपहृतों खोजना और उन्हें उनके परिवारों से मिलाना,पुनर्वास करना, जिसमें चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक सहायता एवं बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाना शामिल है। जिसके क्रम में जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा प्रभावशाली कार्य करते हुए अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के अन्तर्गत माह जनवरी से माह जून 2025 तक कुल- 311 गुमशुदा एवं अपहृताओं को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है। इस अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी थानों पर पुलिस टीमों का गठन कर बरामदगी हेतु लगाया गया था,जिनके द्वारा गुमशुदा एवं अपहृताओं/अपहृतों को सकुशल बरामद किया गया है।
बरामदगी का मासिक विवरण- जनवरी – 50, फरवरी – 52, मार्च – 54, अप्रैल – 54, मई – 54, जून – 47 है, कुल योग -311 है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..