गाजीपुर। सपा के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद शंखलाल मांझी ने सपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि ओम्रप्रकाश राजभर बिन पेंदी के लोटा है। जहां लाभ दिखा उधरी लुढ़क जाते हैं। उन्होने कहा कि वह लगातार पीडीए समाज को सपा के नीतियों के बारे में बताने के लिए हर जिले में जनसंपर्क कर रहे हैं अभी तक उन्होने 18 जनपदों में जनसंपर्क किया है। उन्होने कहा कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, अगड़े सभी को जोड़कर और सभी को साथ लेकर सपा चलती है। जो सबसे पीडि़त शोषित और अपमानित लोगों का आंसू सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पोछने का कार्य कर रहे हैं। उन्होने कहा कि अंधऊ क्षेत्र में सत्ता के इशारे पर ध्वस्तीकरण हो रहा है जिससे हजारों गरीब परिवार इस बरसात के मौसम में बेहाल और परेशान हैं, भुखमरी के कगार पर हैं। सत्ताधारी पार्टी एकदम हिटलरशाही रवैया अपनाये हुए है। इसका जवाब आने वाले समय में गरीब जनता देगी। पत्रकार वार्ता में विधायक वीरेंद्र यादव, विधायक जैकिशर साहू, पूर्व एमएलसी विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव, रामधारी यादव, विभा पाल आदि लोग मौजूद थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..