गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के सर सैय्यद हाल में सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालयों व मदरसों की समस्याओं को लेकर रविवार को संगोष्ठी आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता अली जनाब दीवान जमां खां साहब जनरल सेकेरेट्री मदरसा टीचर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक एमएलसी एवं नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव थे। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलावत कुरान पाक से किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। एसएम नेशल इंटर कालेज मच्छटी गाजीपुर के प्रंबंधक इम्तेजयाज अंहमद ने अल्पसंख्यक विद्यालयों एव मदरसों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा किया। चश्मे रहमत ओरियंटल कालेज गाजीपुर के प्रधानाचार्य जनाब ताज मुहम्मद साहब, जखनियां मदरसा के प्रबंधक आमीर अली, एमएएच इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद आमीर ने अल्पसंख्यक स्कूलों और मदरसों की समस्याओं पर अपने विचार रखें और कहा कि इन समस्याओं के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि लाल बहादुर यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम समस्याओं और शिक्षकों की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्पित हैं। उन्होने कहा कि चाहे सवित्त या वित्तविहिन के शिक्षक हों सभी के समस्याओं को दूर किया जायेगा। मुख्य अतिथि को विद्यालय परिवार की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षीय भाषण में कार्यक्रम के अध्यक्ष दीवान जमां खां साहब ने कहा कि अध्यापक समस्याओं के प्रति सचेत रहें और समस्याओं के समाधान के लिए अपनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद वारिस हसन खां ने अतिथियों का स्वागत कर अभिनंदन ज्ञापित किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..