गाजीपुर। लालसा पॉलीटेक्निक, रायपुर (गाज़ीपुर) द्वारा स्थापित किया गया ऑनलाइन काउंसलिंग हेल्प डेस्क छात्रों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरा है। पॉलिटेक्निक काउंसलिंग की प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी और प्रक्रियात्मक जटिलताओं को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने यह निःशुल्क सहायता केंद्र शुरू किया है, जहाँ छात्रों को पंजीकरण से लेकर चॉइस फिलिंग और लॉकिंग तक हर चरण में विस्तृत मार्गदर्शन दिया जा रहा है। कॉलेज के प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा संचालित इस हेल्प डेस्क पर अब तक कई छात्रों ने लाभ उठाया है। छात्रों ने न केवल समय से चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी की, बल्कि उन्हें संस्थानों और ब्रांचों के चयन में भी सही सलाह दी गई। छात्र और अभिभावक इस पहल से काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। कॉलेज के चेयरमैन अजय कुमार यादव ने बताया कि “हमारा उद्देश्य है कि कोई भी छात्र तकनीकी जानकारी के अभाव में पीछे न रह जाए। हेल्प डेस्क की टीम पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रही है, जिससे हर छात्र को उसकी योग्यता के अनुसार बेहतर विकल्प मिल सके।” उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज का कोड 4822 है और यहाँ सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की सीटें उपलब्ध हैं। इच्छुक छात्र ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान लालसा पॉलीटेक्निक रायपुर (गाजीपुर) को विकल्प में अवश्य शामिल करें।छात्र काउंसिलिंग संबंधी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 9795755837 या 7707031951 पर किसी भी वक्त संपर्क कर सकते हैं। संस्थान द्वारा ये सेवा पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जा रही है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..