Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गोपीनाथ पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकाम एवं बीबीए प्रवेश प्रारंभ, अन्तिम तिथि 24 जुलाई

गोपीनाथ पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकाम एवं बीबीए प्रवेश प्रारंभ, अन्तिम तिथि 24 जुलाई

गाज़ीपुर। अगर आप एक अच्छे संस्थान में प्रवेश के इच्छुक हैं तो गोपीनाथ पीजी कालेज में एडमिशन एक अच्छा आप्शन है यहां बी.ए, बी.एस-सी, बी.कॉम, बीबीए, एम.ए, एम.एस-सी, एम.काम जैसे सभी कोर्सों के सभी विषयों में सीधे प्रवेश ले सकते हैं, प्रवेश प्रक्रिया जारी है जहां आप फार्म भर के डायरेक्ट एडमिशन ले सकते हैं।प्रवेश प्रक्रिया संबंधित जानकारी देते हुए गोपीनाथ पीजी कालेज की प्राचार्या डॉ सुधा त्रिपाठी ने बताया कि सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ है, शासन व विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्रवेश की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2025 निर्धारित है, जिन छात्रों को प्रवेश लेना हो वह यथाशीघ्र अपना प्रवेश ले लें क्योंकि इस बार प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से चल रही है पोर्टल बंद हो जाने या समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर छात्र का एडमिशन पूरा नहीं होगा और परीक्षा फार्म भरने से भी वंचित हो जाएगा। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार इस बार से प्रवेश प्रक्रिया बदल गयी है अब देर से एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र समर्थ पोर्टल बंद हो जाने पर प्रवेश से वंचित हो सकते हैं इस लिये जो भी छात्र प्रवेश लेना चाहता हो वह परीक्षा परिणाम की इंटरनेट कापी भी लगा कर प्रवेश ले सकता है।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध गोपीनाथ पीजी कालेज में बी.ए, बी.एस-सी, बी.कॉम, एम.काम, एम.ए, एम.एस-सी आदि में सीधे प्रवेश ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त बी.एड, एम.एड, डी-फार्मा, में भी प्रवेश ले सकते हैं, जिन छात्र छात्राओं को किसी भी कोर्स में प्रवेश लेना हो वह बहादुरगंज के पास स्थित देवली में गोपीनाथ पीजी कॉलेज से बहुत ही कम फीस में बीए, बीएससी, बीकॉम, एम.काम, बीबीए के अतिरिक्त ग्यारह विषयों (अर्थशास्त्र, उर्दू, हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान, राजनीति शास्त्र, संस्कृत, मध्‍य इतिहास) से एम.ए व पांच विषयों से एम.एस-सी (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान) में सीधे प्रवेश ले सकते हैं ।छात्र-छात्राओं की प्रवेश सुविधा हेतु मऊ के औरंगाबाद में सईदी कम्प्यूटर को भी सीटी आफिस बनाया गया है जहां से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं, वहीं युसुफपुर मोहम्मदाबाद में भी गोपीनाथ पीजी कालेज की आफिस खोली गयी है जहां से प्रवेश ले सकते हैं। यह कालेज म‌ऊ बहादुरगंज रोड पर स्थित है जिसकी मऊ से दूरी 15 किमी व कासिमाबाद से कालेज की दूरी 10 किमी है। छात्राओं के लिए वाहन सुविधा भी अलग अलग रूट से उपलब्ध है। सीसीटीवी युक्त हरे भरे कालेज परिसर में वाई-फाई, लाइब्रेरी, वाचनालय, सुसज्जित लैब, कैंटीन आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।डॉ सुधा त्रिपाठी ने बताया कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष एम.ए हिन्दी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रेजी, समाज शास्त्र जैसे विषयों में एक सेमेस्टर की फीस मात्र 1900 रूपये ही कर दी गयी है। जिससे छात्र आसानी से अपनी पढ़ाई कर सकें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …