Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जिला कारागार गाजीपुर में बाल कल्याण समिति गोष्ठी का हुआ आयोजन

जिला कारागार गाजीपुर में बाल कल्याण समिति गोष्ठी का हुआ आयोजन

गाजीपुर। जिला कारागार गाजीपुर में निरूद्ध महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के समग्र विकास हेतु कानूनी ढांचा के अनुपालन में एक गोष्ठी का आयोजन बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई,  इस गोष्ठी का मूल उद्देश्य कारागार के महिला बैरक में निरूद्ध महिलाओं के साथ कुल 07 बच्चे हैं जिनमें दो बच्चों की उम्र लगभग 4 से 6 वर्ष के मध्य है, इन बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास हेतु कारागार द्वारा बच्चों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है, अधीक्षक आनंद कुमार शुक्ला ने निरुद्ध बच्चों के विकास हेतु जो भी कार्यक्रम उचित है उन्हें जारी रखने हेतु आम सहमति जताई इसके अतिरिक्त कारागार में अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस का आयोजन भी किया गया जिसके तहत कारागार में निरुद्ध बंदियों को नशा मुक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी तथा माननीय जिला विधिक सेवा सचिव द्वारा उपलब्ध वीडियो क्लिप भी दिखाया गया इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, कारागार अधीक्षक आनंद कुमार शुक्ला कारापाल सुनील दत्त मिश्र व उप कार्यपाल राजेश कुमार शिक्षाध्यापक धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अभय मौर्य  जेल वार्डर अजय कुमार तथा अन्य कर्मचारी व बंदीगण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …