Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: छत्रपति शाहूजी महाराज को सपाईयो ने दी श्रद्धांजलि, बोले राजेश कुशवाहा-सामाजिक न्‍याय के पुरोधा थे छत्रपति शाहू

गाजीपुर: छत्रपति शाहूजी महाराज को सपाईयो ने दी श्रद्धांजलि, बोले राजेश कुशवाहा-सामाजिक न्‍याय के पुरोधा थे छत्रपति शाहू

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा  ने सामाजिक न्याय के पुरोधा  छत्रपति शाहू जी महाराज को नमन करते हुए  कहा कि  छत्रपति शाहूजी महाराज ने ही सर्वप्रथम अपनी संस्थानों में  आरक्षण देने पर अमल किया था । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की विरोधी है। वह इन महापुरूषों की भावनाओ का ख्याल न कर इस देश के गरीब,दलितों और पिछड़ो को आरक्षण से वंचित रखना चाहती है। वह देश के नौजवानों को इसीलिए नौकरी नही दे रही है कि इस देश के गरीबों,पिछड़ों और दलितों को आरक्षण देना पड़ेगा।  भाजपा सरकार दलितों और पिछड़ों को  कमजोर करने की साज़िश रच रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार के इन नापाक मंसूबो को कतई पूरा नही होने देगी।उन्होंने  भाजपा सरकार को संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा की संविधान महफूज रहेगा तभी गरीब जिंदा रहेगा। संविधान खत्म,सब कुछ खत्म। उन्होंने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना के साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कराहट लाना ही समाजवादी पार्टी का मूल मकसद है।इसकार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव,विभा पाल  रामयश यादव,आत्मा यादव,मदन यादव,अक्षय यादव , अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा,जयराम यादव,शेर अली राईन, रामाशीष यादव,सुग्गु यादव, अनुराग यादव,शौर्या सिंह,रीता विश्वकर्मा,परशुराम बिन्द,आत्मा यादव, प्रभुनाथ राम,चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू  अभिषेक कुशवाहा,रामाशीष यादव, दारा यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …