गाजीपुर। नशे के विरुद्ध अभियान के तहत औषधि निरीक्षक गाजीपुर और कार्यालय के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों के द्वारा जनपद के गाज़ीपुर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के द्वारा नशे के विरूद्ध शपथ कार्यकर्म का आयोजन किया गया। शपथ- “जिंदगी को हाँ और नशे को ना कहे ” “SAY YES TO LIFE, NO TO DRUGS”हमें अहसास है कि हमारे देश में , विशेष रूप से युवाओं के बीच नशीली दवाओं का दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है और ये चिंता का विषय है। हम शपथ लेते है कि हम नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम में सहयोग करेंगे । हम यह वचन देते है कि किसी भी प्रयोजन के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक अथवा अवैध पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे । हम प्रत्येक व्यक्ति, विशेषतः युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता पैदा करेंगे ताकि भारत का युवा वर्ग नशामुक्त जीवन यापन कर सके और वे समाज के रचनात्मक एवं महत्वपूर्ण सदस्य सके । आज हम प्रतिज्ञा करते है कि नशे से दूर रहेंगे और स्वस्थ जीवन यापन करेंगे ।इस कार्यक्रम में औषधि निरीक्षक श्री बृजेश मौर्य अभिहित अधिकारी आर. सी. पांडेय जी और सभी खाद्य निरीक्षक अधिकारी गाजीपुर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नागमणि मिश्रा,राजेश राय, वीरेंद्र नाथ यादव, राकेश त्रिपाठी, मुकेश श्रीवास्तव , रवि केडिया, विपिन मिश्रा, अभय प्रताप , जवाहर लाल बिंद, जुगल किशोर गुप्ता, सिद्धार्थ चौरसिया, अरविंद पांडे, प्रमोद श्रीवास्तव, निर्मल प्रजापति आदि सदस्यों साथ जनपद के औषधि व्यवसायियों मीटिंग, गोष्ठी एवं नशे के विरुद्ध शपथ लिया गया lउपस्थित समस्त सदस्यों द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध जागरूकता हेतु आश्वासन दिया गया l
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..