Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर वासियो के लिए उत्‍साह जनक नही था सीएम योगी का दौरा- सपा विधायक वीरेंद्र यादव

गाजीपुर वासियो के लिए उत्‍साह जनक नही था सीएम योगी का दौरा- सपा विधायक वीरेंद्र यादव

गाजीपुर। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के जिले में आगमन को लेकर सपा के विधायक वीरेंद्र यादव ने पूर्वांचल न्‍यूज डॉट काम को बताया कि सीएम योगी का आगमन गाजीपुरवासियो के लिए बहुत अच्‍छा नही रहा। युवाओ, व्‍यापारियो, किसानो के उम्‍मीदो पर पानी फेर गया। उन्‍होने बताया कि युवा छात्र जो विश्‍वविद्यालय की मांग कर रहें थे उन्‍हे आज सुबह से ही पुलिस ने हाउस अरेस्‍ट कर लिया और विश्‍वविद्यालय की भी मांग पूरी नही हो पायी। जिले में कोई नया उद्योग कारखाना लगाने का भी घोषणा नही हुआ। गंगा घाट का केवल डीपीआर मंगाया गया है, डीपीआर बनने और शासन में पास होने तक इस सरकार का कार्यकाल खत्‍म हो जायेगा। किसानो के लिए भी कोई घोषणा नही हुआ। सब मिलाकर मुख्‍यमंत्री का दौरा उत्‍साहजनक नही था।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता हुआ आयोजन

गाजीपुर। जमानियां स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे। …