गाजीपुर। प्रोफे.(डॉ.) सत्येंद्र नाथ सिंह समन्वयक, इग्नू (27101) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर ने बताया कि इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, (IGNOU) भारत सरकार द्वारा चलाए जाने वाला एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है जहां प्रवेश हेतु उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। इग्नू नौकरी/रोजगार करते हुए शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा प्रदान करता है। इस सुविधा के द्वारा अपने योग्यता को और उच्चीकृत कर सकते है। यह विश्वविद्यालय अपने छात्रों को उच्च स्तरीय, गुणवत्तापूर्ण स्टडी मटेरियल प्रदान करता है। इग्नू की ओर से शैक्षणिक सत्र जुलाई 2025 में दाखिले की प्रक्रिया शुरु हो गई है जिसमे यूजी, पीजी, (स्नातक एवं स्नातकोत्तर) प्रमाणपत्र(सर्टिफिकेट), डिप्लोमा, पी.जी. डिप्लोमा आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन ले सकते है। 2025 जुलाई सत्र से इग्नू केंद्र पी जी कॉलेज, गाजीपुर को B.A (Hons) होम साइंस में प्रवेश हेतु मान्यता मिल गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है तथा अन्य किसी भी जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केन्द्र (27101), पी.जी.कालेज, गाजीपुर से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कर सकते है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..