गाजीपुर। वाराणसी जोन की 74वीं फुटबॉल (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2025, दिनांक-19.06.2025 से 22.06.2025 तक जनपद गाजीपुर में सम्पन्न हुयी, उक्त प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के 09 टीमों जनपद आजमगढ़, बलिया, भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, चन्दौली, मऊ, सोनभद्र व गाजीपुर की टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । जिसमें खिलाड़ियों का अनुशासन उच्च कोटि का रहा पूरे प्रतियोगिता के दौरान किसी भी खिलाड़ी / कोच द्वारा किसी प्रकार की कोई आपत्ति प्रकट नही की गयी । इस प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने में जनपद गाजीपुर के नेहरू स्टेडियम के निर्णायक मण्डल का अभूतपूर्व योगदान रहा । पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए सभी टीमों को आशीर्वचन दिये तथा समापन सेरोमनी में सभी टीमों ने मार्च पास्ट किया । मार्च पास्ट के बाद वाराणसी जोन की 74वीं फुटबॉल (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2025 का समापन की घोषणा की गई । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत है ।पुरुष टीम में जौनपुर ने भदोही को 2-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती प्राप्त किया तथा जनपद को भदोही को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ । महिला टीम में भदोही ने बलिया को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बलिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..