Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्वानाथ इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज में योग कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्वानाथ इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज में योग कार्यक्रम

गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विश्वानाथ इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, रायपुर में एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के D. Pharma एवं B. Pharma के छात्रों सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम से हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अनुभवी योग प्रशिक्षकों ने उपस्थितजनों को विविध योगासन सिखाए एवं उनके स्वास्थ्य लाभों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस आयोजन का उद्देश्य मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक संतुलन को बढ़ावा देना रहा। कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रतिभागियों को योग को दैनिक जीवनशैली में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक श्री अजय यादव ने कहा कि  “योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन जीने की कला है। यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है जिसे हम सबने अपनाने का संकल्प लिया है।” कार्यक्रम का समापन ” करो योग, रहो निरोग” के संदेश के साथ हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …