Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जिला कारागार में कैदियों ने किया योगा

जिला कारागार में कैदियों ने किया योगा

गाजीपुर। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला कारागार गाजीपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तत्वाधान में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” रहा, योग शिविर का शुभारम्भ गायत्री मंत्र से हुआ, योग प्रशिक्षक धीरज राय व सलमान हैदर ने कारागार में उपस्थित अधिकारीगण व बंदियों को योगाभ्यास में सूर्य नमस्कार, कपालभांति, अनुलोम-विलोम, भुजंगासन, प्राणायाम का अभ्यास कर आत्मिक शांति और नव ऊर्जा का अनुभव किया। कारागार के शिक्षाध्यापक अभय मौर्या ने बताया कि “शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्” (शरीर ही धर्म, कर्तव्य और साधना का पहला माध्यम है।) योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा का वह प्रकाश है, जिसने मानवता को स्वस्थ तन और शांत मन का मार्ग दिखाया है, यह मात्र एक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलन में रखने की समग्र जीवनशैली है, इस मौके पर अधीक्षक आनन्द शुक्ला, जेलर सुनीलदत्त मिश्रा, डिप्टी जेलर राजेश कुमार, जेल वार्डर अजय गुप्ता, विवेक यादव, शिक्षाध्यापक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अभय मौर्य उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …