गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर 21 जून 2025 को महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर के परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ खेल व योग शिक्षक मुकेश कुमार जी ने विभिन्न प्रकार के आसन जैसे वृक्षासन , ताड़ासन , त्रिकोणआसन , वक्रासन, भुजंगासन एवं प्राणायामों ;अनुलोम विलोम, कपालभांतिद्ध आदि के माध्यमों से योगाभ्यास कराया। यह कार्यक्रम लगभग एक घण्टे तक चला। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने कहा कि योग के माध्यम से शरीर , मन व मस्तिष्क को स्वस्थ बनाया जा सकता है। योग से शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती है। रक्त प्रवाह सही रहता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। नियमित योगासन से शरीर में लचीलापन, ताकत और संतुलन में सुधार होता है साथ ही तनाव समाप्त हो जाता है। योग आसन ऊर्जा के स्तर को बढ़ाते हैं और जीवन शक्ति में वृद्धि करते हैं। योगासन से ध्यान केन्द्रित करने और एकाग्रता में मदद मिलती है। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य राकेश पाण्डेय, वरिष्ठ खेल शिक्षक दिनकर सिंह , संजीव अग्रहरी, हरि कुशवाहा, राजनारायण कुशवाहा, अनुपमा वर्मा , कृष्णानंद तिवारी, सुरेश प्रसाद चैरसिया, सरस्वती सिंह , डा0 दीपिका , महेश चैहान एवं समस्त शिक्षकगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..