गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी गाजीपुर/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 376 जंगीपुर ने बताया है कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ दिनांक 17 जून 2025 के क्रम में विधान सभा 376 जंगीपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का प्रशिक्षण 17.06.2025 को सम्पन्न हुआ। उक्त पत्र के निर्देश में दिये गये क्रम में प्रशिक्षण प्राप्त ई0आर0ओ0 को उक्त विधान सभा के सभी ए0ई0आर0ओ0 एवं बी0एल0ओ0 सुपरवाईजर को अपने स्तर से मा0 निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया गया था। जिसके क्रम में दिनांक 20.06.2025 को जिला पंचायत सभागार गाजीपुर में सभी ए0ई0आर0ओ0 एवं बीएलओ सुपरवाईजर को निम्न बिन्दुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13 ख(2) के तहत बी0एल0ओ0 का नियोजन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ई0आर0ओ0) द्वारा किया जाता है एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13 गग बी.एल.ओ. पर भी लागू होती है, इसलिए वे निर्वाचन आयोग के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण के अंतर्गत कार्य करते है। बी0एल0ओ0 ऐप से सम्बन्धित जानकारी, बी0एल0ओ0 नियुक्ति, बूथो का सम्भाजन, फार्म 6, 7, 8 के सम्बन्ध में, दिव्यांग मतदाताओ को चिन्हित करने के सम्बन्ध में, प्रारूप 9, 10, 11 के सम्बन्ध में, युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के सम्बन्ध में, मतदेय स्थलवार जेण्डर रेशियों, ईपी रेशियों एवं एज कोहार्ट को निर्वाचन आयोग के मानक के अनुरूप दुरूस्त करने के सम्बन्ध में, ए0ई0आर0ओ0 एवं बी0एल0ओ0 सुपरवाईजर के दायित्वों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..