Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने रामबहादुर राय को सौंपा ‘पद्म भूषण’, गौरवांवित हुआ गाजीपुर

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने रामबहादुर राय को सौंपा ‘पद्म भूषण’, गौरवांवित हुआ गाजीपुर

गाजीपुर। गाजीपुर के सपूत देश के प्रख्‍यात पत्रकार रामबहादुर राय को पद्म भूषण’ मिलने की खबर से पूरे पूर्वांचल में खुशी की लहर दौड़ गयी। गाजीपुर में पत्रकार, साहित्‍यकार और बुद्धिजीवियों ने उन्‍हे इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामना दी है। गाजीपुर प्रेस क्‍लब की बैठक आयोजित की गयी जिसमे प्रख्‍यात पत्रकार रामबहादुर राय को पद्म भूषण मिलने पर उन्‍हे शुभकामना दी गयी। वक्‍ताओं ने कहा कि गाजीपुर से निकलकर दिल्‍ली में जाकर पत्रकारिता जगत में अपने मेहनत से जो मुकाम बनायी है इससे आज पूरा जिला गौरवांवित हुआ है। गाजीपुर का नाम पूरे देश में रौशन हुआ है। बैठक में मनीष मिश्रा, आशीष सिंह, शिवकुमार, केके, मनीष सिंह, अमितेश सिंह, विनित दूबे, राजू उपाध्‍याय, केके राय, संजीव, आरएन राय, अनिल कश्‍यप, आदि लोग उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने कहा कि रामबहादुर राय जी हम लोगों के आदर्श पुरुष हैं। ज्ञातव्‍य है कि देश के प्रख्यात पत्रकार और इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) न्यास के अध्यक्ष राम बहादुर राय को केन्द्रीय गृह मंत्रालय के महानिदेशक सतपाल चौहान ने ‘पद्म भूषण’ पुरस्कार सौंपा, जिसमें राष्ट्रपति के हस्ताक्षर और मुहर से जारी की गई सनद और मेडल शामिल है। गौरतलब है कि श्री राय राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हुए थे, इसलिए गृह मंत्रालय के महानिदेशक सतपाल चौहान के साथ निदेशक श्री पाण्डेय प्रदीप कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने आईजीएनसीए कार्यालय पहुंचकर उन्हें यह सम्मान सौंपा। इस अवसर पर गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अतिरिक्त, दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, आईजीएनसीए के कला निधि विभाग के प्रमुख व डीन (प्रशासन), प्रो. रमेश चंद्र गौड़, मीडिया नियंत्रक अनुराग पुनेठा, एसजीटी विश्वविद्यालय के प्रबंध न्यासी मनमोहन सिंह चावला चौथी दुनिया के संपादक व पूर्व सांसद संतोष भारतीय, प्रख्यात पत्रकार व संपादक हेमंत शर्मा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री विजय कुमार कुमार मिश्र, प्रज्ञा संस्थान के राकेश सिंह और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. अनिल राय सहित अनेक बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर अनुराग पुनेठा ने राम बहादुर राय के सम्मान में भारत सरकार की ओर से तैयार किया हुआ प्रशस्ति पत्र पढ़ा। इसके बाद, नजीब जंग ने शुभकामना देते हुए कहा कि राय साहब हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। वे दीर्घजीवी हों और उन्हें जीवन में इससे भी बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हों। संतोष भारतीय ने कहा कि रायसाहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक पुस्तक आनी चाहिए, इससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। वहीं, श्री हेमंत शर्मा ने कहा कि राय साहब को यह सम्मान मिलने से सम्मान स्वयं सम्मानित हुआ है। वे आपातकाल के योद्धा रहे हैं और उन्होंने आपातकाल के खिलाफ चली लड़ाई को परिणति तक पहुंचाया। पूर्व मंत्री विजय मिश्र नें शुभकामना देते हुए कहा कि अपने अभिभावक को सम्मानित होते हुए देखकर अति सुखद आनंद एवं गर्व की अनुभूति हो रही है यह कार्यक्रम से समाज को यह संदेश भी जा रहा है की आपका कर्म और आपका जीवन ऐसा होना चाहिए की सम्मान स्वयं चलकर घर पर आए। आप हम सबके प्रेरणा स्रोत के साथ-साथ आने वाले पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत रहेंगे। आईजीएनसीए की ओर से आभार प्रकट करते हुए प्रो. रमेश चंद्र गौड़ ने कहा कि रामबहादुर राय ने आईजीएनसीए का मार्गदर्शन संस्था के प्रमुख के रूप में नहीं किया है, बल्कि परिवार के मुखिया के रूप में किया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …