Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पी.जी. कॉलेज गाजीपुर में प्रवेश परीक्षा फॉर्म 30 जून तक ऑनलाइन भरे जाएंगे, समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण है अनिवार्य

पी.जी. कॉलेज गाजीपुर में प्रवेश परीक्षा फॉर्म 30 जून तक ऑनलाइन भरे जाएंगे, समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण है अनिवार्य

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म 30 जून 2025 तक भरे जाएंगे। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, नए सत्र में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि भीषण गर्मी और छात्र-छात्राओं की मांग को देखते हुए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 कर दी गई है। छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट www.pgcghazipur.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथी उन्होंने यह भी कहा कि अबसे पूर्व में जो भी छात्र पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। वह विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण आवश्यक कर लें। ऐसा नहीं करने की सूरत में वह प्रवेश पाने के लिए अपात्र घोषित हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को पहले समर्थ पोर्टल https://vbspuadm.samarth.edu.in/ पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरकर परीक्षा शुल्क कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से जमा करना होगा। फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने की जरूरत नहीं है। तकनीकी समस्या होने पर छात्र कार्यालय समय में कॉलेज कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या वेबसाइट पर दिए हेल्पलाइन नंबर पर मदद ले सकते हैं। प्रवेश पत्र, परीक्षा तिथि, परिणाम और काउंसलिंग की जानकारी समय-समय पर कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …