Breaking News
Home / अपराध / पारिवारिक संपत्ति के विवाद में चली गोली, दो घायल

पारिवारिक संपत्ति के विवाद में चली गोली, दो घायल

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव में पारिवारिक संपत्ति को लेकर गोली चली जिसमे दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। सैदपुर पुलिस ने बताया कि कि ग्राम टोडरपुर में लीलावती यादव पत्नी स्वर्गीय जीवित यादव का मकान है जिसमें वह अपने लड़के रामबाबू यादव वह राहुल यादव के साथ में रहती हैं। इस मकान में उनकी विवाहित पुत्री अंबालिका यादव पत्नी दिनेश यादव उर्फ बबलू यादव भी आकर रहती हैं विगत तीन माह से इनका दामाद दिनेश यादव उर्फ बबलू यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी थाना करंडा भी आकर रहने लगा था जिसका विरोध रामबाबू यादव करने लगा था इस बात को लेकर आज कहां सुनी हो रही थी जिस पर दिनेश यादव ने फोन कर अपने सहयोगियों को बुला लिया जिन्होंने आकर यहां पर फायरिंग कर दी फायरिंग में रामबाबू यादव के पीठ से गोली लगी है जो पेट की तरफ से निकल गई तथा पड़ोसी पीयूष यादव पुत्र राम सहाय यादव उम्र 26 वर्ष के हाथ में गोली लगी है घायल रामबाबू यादव प्राथमिक उपचार उपरांत सिंह हॉस्पिटल चले गए हैं तथा पीयूष यादव सीएससी सैदपुर में इलाज रत हैं। तहरीर प्राप्त नहीं है प्राप्त होने पर अग्रिम विधि कार्रवाई की जाएगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …