Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गोआश्रय स्थल के संचालन अब करेंगी संस्थाएं, आवेदन जारी

गोआश्रय स्थल के संचालन अब करेंगी संस्थाएं, आवेदन जारी

गाजीपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया है कि गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की दिनांक 22.05.2025 को आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में विकास खण्ड स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति, बिरनो द्वारा उपलब्ध कराये गए प्रस्ताव के क्रम में अस्थायी गोआश्रय स्थल मलेठी मोड़ बद्धोपुर, विकास खण्ड बिरनो के संचालन का कार्य किसी संगठन/संस्था को दिया जाना है। उक्त के क्रम में अस्थायी गोआश्रय स्थल मलेठी मोड़ बद्धोपुर, विकास खण्ड बिरनो के संचालन का कार्य करने हेतु इच्छुक गैर सरकारी संगठनों/स्वयं सेवी संस्थाओं से दिनांक 22.06.2025 तक आवेदन आमंत्रित है। चयनित संस्था को पशुपालन विभाग के साथ एम0ओ0यू0 साइन करना होगा जिसके नियम एवं शर्तोें के आधार पर एक निश्चित समयावधि तक गोआश्रय का संचालन संस्था द्वारा किया जाएगा तथा गोआश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण हेतु शासन द्वारा निर्धारित धनराशि मासिक रूप से संस्था को उपलब्ध कराया जाएगा। गोआश्रय स्थल की व्यवस्था में कमी पाए जाने पर किसी भी समय संगठन/संस्था से संचालन का कार्य वापस ले लिया जाएगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …