Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाज़ीपुर में स्‍नातक के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाज़ीपुर में स्‍नातक के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाज़ीपुर में स्नातक प्रथम वर्ष- बीए /बीएससी(बायो ) प्रथम सेमेस्टर तथा एमए एवं एमएससी कक्षाओं के लिए  नव प्रवेश हेतु ऑनलाइन जारी है। इस हेतु इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अर्ह  छात्राएं तथा संबंधित विषयों में स्नातक उत्तीर्ण अर्ह छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट www.gwpgc.ac.in  पर जाकर अपना प्रवेश आवेदन कर सकती हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 5 जुलाई 2025 कर दिया है। महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार  नव प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा तथा विषय आवंटन राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के तहत पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के निर्देशानुसार प्रवेश काउंसलिंग के समय किया जाएगा।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के प्रभारी कुलसचिव श्री विनोद कुमार सिंह के निर्देशानुसार प्रवेश हेतु आवेदन करने वाली सभी शिक्षार्थियों का  समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। अतः महाविद्यालय में प्रवेश की इच्छुक सभी छात्राएं समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लें तथा समर्थ पंजीकरण क्रमांक को प्रवेश काउंसलिंग के समय अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। राजकीय महिला महाविद्यालय में  चार संकायों -विज्ञान, मानविकी, भाषा एवं ललित कला- के अंतर्गत कुल 22 विषयों में स्नातक एवं 7 विषयों –  गृह विज्ञान,अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, हिंदी अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, प्राचीन इतिहास मे एम ए अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। विज्ञान संकाय के अंतर्गत एमएससी बॉटनी में 20 सीटों पर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है जबकि बी ए के अंतर्गत कुल 827 सीटें एवं बीएससी के अंतर्गत 130 सीटें प्रवेश हेतु उपलब्ध हैं। परास्नातक स्तर पर शिक्षा शास्त्र में 40 एवं एम ए के अन्य सभी विषयों  में 60-60 सीटें प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी के अनुसार  सुनिश्चित रोजगार करने हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं के लिए कंप्यूटर शिक्षा-बेसिक कंप्यूटर कोर्स एवं एडवांस्ड कंप्यूटर कोर्स –  की शिक्षा अनिवार्य है। इसीप्रकार द्वितीय वर्ष में बेसिक एवं एडवांस ब्यूटीशियन कोर्स की शिक्षा भी दी जाती है। साथ ही यहां पर समय समय पर अनेक रोजगारपरक सर्टिफिकेट कोर्स/कार्यशाला भी संचालित किए जाते हैं। महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार स्नातक प्रवेश हेतु काउंसलिंग 8 जुलाई से प्रस्तावित है। छात्राएं अपनी मेरिट सूची के अनुसार निर्धारित काउंसलिंग तिथि को अपने ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की मूल प्रति तथा हाई स्कूल- इंटरमीडिएट के अंक पत्र; जाति प्रमाण पत्र, भारांक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, समर्थ पंजीकरण के साथ काउंसलिंग हेतु उपस्थित रहें। छात्राएं एवं अभिभावक महाविद्यालय की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …