Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जीते जी रक्तदान और मरने के बाद नेत्र दान, देहदान: निधन के बाद रेशमी मौर्या का हुआ नेत्रदान

जीते जी रक्तदान और मरने के बाद नेत्र दान, देहदान: निधन के बाद रेशमी मौर्या का हुआ नेत्रदान

गाजीपुर। रक्तदान और नेत्र दान, दो ऐसे महादान हैं जो केवल प्राकृतिक हैं। नेत्र दान और रक्तदान मानवता के कार्य हैं। रक्तदान धीरे- धीरे आवश्यकतानुसार और सुविधानुसार  समाज में अपना स्थान बना चुका है, लेकिन नेत्रदान को इसके लिए बहुत सफर तय करना है। देह दान के लिए तो बहुत सतर्कता और जागरूकता की आवश्यकता है ।घर – घर रक्तदान,नेत्रदान कराने की जागरूकता के लिए अनेक सरकारी और गैर सरकारी संगठनों ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। सामाजिक जागरूकता के क्रम में और सम्राट अशोक महान के लोक कल्याण कारी कार्यों से प्रेरित होकर सम्राट अशोक क्लब भारत भी जीयो और जीने दो के मंगल सूत्तों के साथ भारत वर्ष के कोने – कोने,गांव – गांव में लोगों से मिलकर, मानवता के सर्व लोक कल्याण कारी कार्य जैसे नेत्रदान,रक्तदान, देहदान को क्रियाशील- गतिशील रखा है। सम्राट अशोक क्लब भारत की प्रेरणा से अनेक लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों का रक्तदान – नेत्रदान जैसे महादान को सम्पन्न कराया है। सम्राट अशोक क्लब भारत की प्रेरणा से,आज दिनांक 15/06/2025 , दिन- रविवार को नेत्रदान जैसे महादान में एक और नाम जुड़ गया। सम्राट अशोक क्लब के द्वारा यह आठवां यानी 16  नेत्रदान कराया गया है । प्रकृति के जीवन – मरण सत्य संदेश में स्मृति शेष मा. रेशमी मौर्य पत्नी स्मृति शेष सीताराम कुशवाहा ,उम्र 105 वर्ष आज तड़के सुबह चार महाभूतों में समाहित हो गईं, जिनका नेत्रदान परिवार के सभी सदस्यों की आम सहमति से, सुबह 10.00 AM बजे शाह हॉस्पिटल वाराणसी के नेत्रसर्जन डॉ. अजय मौर्य एवं उनके टीम द्वारा द्वारा उनके निवास स्थान राष्ट्रग्राम – टोडरपुर, पोस्ट – मनियां  – मिर्जाबाद, थाना – भांवरकोल,  जनपद – गाजीपुर ,उतर- प्रदेश ,भारत में सम्पन्न हुआ। स्मृति शेष मा. रेशमी मौर्य जी मा. राजेन्द्र सिंह कुशवाहा (मास्टर साहब, उपाध्यक्ष- SAC उत्तर – प्रदेश,भारत) जी के बड़ी माता जी हैं। आपके तन से तीन पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं।

1.जनार्दन कुशवाहा (पुत्र)

2.अवधेश कुशवाहा (पुत्र)

3.रविंद्र कुशवाहा  (पुत्र)

4.शिवकुमारी मौर्य  (पुत्री)

5.सरस्वती मौर्य हैं (पुत्री)।

 नेत्रदान जैसे महादान को करने वाली टीम और नेत्र दान कराने वाले परिवार के सदस्यों का सम्राट अशोक क्लब भारत आभार और कृतज्ञता प्रकट करता है, साथ ही साथ स्मृति शेष रेशमी मौर्य को विनम्र श्रद्धांजलि के साथ पुष्प समर्पित करता है। इस मौके पर सम्राट अशोक क्लब के जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्यजी , नगर उपाध्यक्ष रामनारायण मौर्य जी, चंदन मौर्य जी, ग्राम प्रधान विनय  कनौजिया जी , मिर्जाबाद  के ग्राम प्रधान फैसल अंसारी जी एवं ग्राम सभा के सैकड़ों पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …