Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / दी सन साइन सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल जखनियां की छात्रा अनुष्‍का गुप्‍ता ने गाजीपुर का नाम किया रौशन, पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा किया क्‍वालीफाई

दी सन साइन सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल जखनियां की छात्रा अनुष्‍का गुप्‍ता ने गाजीपुर का नाम किया रौशन, पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा किया क्‍वालीफाई

गाजीपुर। दी सन साइन सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल जखनियां की छात्रा अनुष्‍का गुप्‍ता ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा को क्‍वालीफाई कर अपने स्‍कूल व गाजीपुर का नाम रौशन किया है। अनुष्‍का गुप्‍ता पुत्री विजय गुप्‍ता माता का नाम गुंजा गुप्‍ता निवासी रायपुर बाजार ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा क्‍वालीफाई कर लिया। अनुष्‍का गुप्‍ता का ऑल रैंक में 5853 और ओबीसी में 2337 वां रैंक मिला है। दी सन साइन सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल जखनियां के प्रबंधक विपिन सिंह ने अनुष्‍का गुप्‍ता को बधाई देते हुए उनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की है। उन्‍होने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि अनुष्‍का गुप्‍ता की शिक्षा-दीक्षा नर्सरी से लेकर इंटर तक हमारे ही स्‍कूल में हुई है वह शुरु से ही मेधावी छात्रा रही है। विद्यालय के शिक्षकों के कड़े परिश्रम और अनुशासन के बदौलत यह सफलता मिली है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता हुआ आयोजन

गाजीपुर। जमानियां स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे। …