Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. आनंद मिश्रा ने रक्‍तदान कर पेश किया इंसानियत मिसाल, कहा- रक्त‍दान जीवनदान

गाजीपुर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. आनंद मिश्रा ने रक्‍तदान कर पेश किया इंसानियत मिसाल, कहा- रक्त‍दान जीवनदान

गाजीपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गाजीपुर के 200 शैय्या चिकित्सालय गोराबाजार में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गाजीपुर के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आनंद मिश्रा ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया और इस पुनीत कार्य की प्रेरणा दी। रक्तदान जीवनदान है। हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके। चिकित्सा महाविद्यालय इस दिशा में लगातार प्रयासरत है। उनके साथ ही डॉ. अभिषेक सिंह, सहायक आचार्य, ने अपनी 36वीं बार रक्तदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस रक्तदान शिविर में मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) नीरज पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह, ब्लड बैंक चिकित्साधिकारी डॉ. सोनू यादव सहित कई अधिकारी एवं  कर्मचारी गण उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम जनहित में रक्तदान के महत्व को रेखांकित करता है और समाज में स्वास्थ्य व सेवा की भावना को प्रोत्साहित करता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …