Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जिला गंगा समिति के तत्‍वावधान में वराह मंदिर घाट सैदपुर पर चला स्‍वच्‍छता अभियान

जिला गंगा समिति के तत्‍वावधान में वराह मंदिर घाट सैदपुर पर चला स्‍वच्‍छता अभियान

गाजीपुर। जिला गंगा समिति द्वारा सैदपुर के वराह मंदिर गंगा घाट पर वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवाओं ने मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए गंगा घाट के किनारे फैले गंदगी, फूल-माला, प्लास्टिक कचरा आदि को एकत्रित कर साफ-सफाई किया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा नदी जीवनदायिनी है, इसे स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, स्वच्छता अभियान में सभी को बढ़-चढ़कर शामिल होने की आवश्यकता है, जन मानस के सहयोग से ही मां गंगा को  प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है। स्वच्छता अभियान के उपरान्त सभी युवाओं ने मां गंगा की शपथ ली एवं जन-जन से अपील किया कि गंगा नदी में फूल माला, पूजा की सामग्री आदि प्रवाहित न करें। इस अवसर पर अधिवक्ता अभिजीत सिंह, रविकांत नागर, मनीष निषाद, बृजेश, प्रदुम्न, वकील आदि लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …