Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / धूमधाम के साथ मनाया गया सीएम योगी का जन्मदिन, बोले आदित्य सिंह- देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं योगी आदित्यनाथ

धूमधाम के साथ मनाया गया सीएम योगी का जन्मदिन, बोले आदित्य सिंह- देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं योगी आदित्यनाथ

गाजीपुर। इंद्रलोक गार्डन (मैरिज लॉन गाज़ीपुर) में भाजपा नेता आदित्य सिंह की तरफ से आज पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर एवं सुंदरकांड पाठ एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इंद्रलोक गार्डन में विधिवत पूजन-पाठ कर पहले सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ इसके बाद सैकड़ों युवाओं ने रक्‍तदान कर सीएम योगी में आस्‍था जतायी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच सीएम योगी के जन्‍मदिवस पर केक काटकर बधाई दी गयी। भाजपा नेता आदित्‍य सिंह ने ईश्‍वर से प्रार्थना किया कि हमारे यशस्‍वी मुख्‍यमंत्री दीर्घायु हों। जिससे प्रदेश नित-प्रतिदिन खुशहाली और विकास के मार्ग पर निर्भय होकर चले। उन्‍होने कहा कि पहले उत्‍तर प्रदेश की गिनती देश में एक बीमारु राज और माफियाओं के लिए जाना जाता था आज सीएम योगी के अथक मेहनत और संकल्‍पित भाव से कार्य करने से उत्‍तर प्रदेश देश में सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्‍य बन गया है। माफिया या जेल में हैं या तो स्‍वर्ग सिधार गये हैं। मुख्‍यमंत्री के कार्य की सराहना देश के सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्‍यायाधीश भी कर चुके हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रा, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी शेखर सेंगर साहब, सदर कोतवाल दीनदयाल पांडे एवं आईडी मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक आनन्द कुमार सिंह एवं और ट्रस्टी गंगा प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …