Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सपा नेता स्व. संग्राम यादव को दी गई श्रद्धांजलि, बोले विधायक वीरेंद्र यादव- अपूर्णीय क्षति

सपा नेता स्व. संग्राम यादव को दी गई श्रद्धांजलि, बोले विधायक वीरेंद्र यादव- अपूर्णीय क्षति

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक व सेक्टर प्रभारी स्वo संग्राम यादव जी का श्रद्धांजलि सभा विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जंगीपुर के विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव एवं जिला उपाध्यक्ष और जंगीपुर के प्रभारी मुन्नीलाल राजभर उपस्थित रहेl श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष ने राजेन्द्र यादव ने कहा कि स्वo संग्राम यादव जी का हम लोगों के बीच न रहना ये अपूर्णीय छती है जब भी चुनाव आता था स्वर्गीय संग्राम यादव जी हमेशा कार्यालय को ही अपना घर समझ कर पार्टी के रूपरेखा को तैयार करने तथा चुनाव को सुचारू रूप से चलाने के लिए हमेशा कटिबद्ध रहा करते थे, उनका असामयिक  जाना समाजवादी पार्टी और विधानसभा जंगीपुर की अपूर्णीय क्षति हैं, श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि संग्राम यादव बहुत ही मेहनती और कुशल छवि के व्यक्ति थे चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र रहा हो चाहे राजनीतिक क्षेत्र सभी में वह तन मन धन से लगकर काम किया करते थे उनका जाना हम लोगों का अपूर्णीय छती है, श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जंगीपुर के विधायक डॉ० वीरेन्द्र ने कहा कि हम और हमारी समाजवादी पार्टी स्वo संग्राम यादव जी के परिवार के साथ उनके परिवार के दुःख सुख में हमेशा खड़ा रहेगा, विधायक ने कहा कि संग्राम यादव जी मेरे भाई के तरह थे और एक भाई का जाना एक भाई ही समझ सकता है कि ह्रदय में  कितना पीड़ा है हम उनकी कमी तो पूरा नहीं कर सकते लेकिन उनके परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहने का काम करेंगे। बैठक में  विभा पाल जिला अध्यक्ष महिला सभा, कन्हैया लाल विश्वकर्मा जिला महासचिव, अमित ठाकुर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी,ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, रामप्रकाश यादव, दारा यादव, सचिव गोपाल यादव, सेक्टर प्रभारी बंटी सिंह, यशवन्त कुशवाहा, उमाशंकर यादव, राधेमुनी यादव, मार्कण्डेय यादव, वीरेन्द्र यादव, ओमप्रकाश यादव, विजय यादव, रामरती यादव, सुनील यादव सोनू इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …