गाजीपुर। उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर मंडल के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे अंडर 19 के अंतर जनपदीय ट्रायल का पांचवां और अंतिम मैच मऊ तथा देवारिया के बीच खेला गया | मैच के अधिकृत मुख्य चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह, अंपायर अखिलेश त्रिपाठी एवं विभोर दुबे ने पिच का निरीक्षण किया | आज का रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 06:00 बजे था। टॉस प्रातः 06:15 बजे कराकर ठीक 06:45 बजे मैच शुरू किया गया| टॉस जीतकर देवरिया ने मऊ को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया| पहले बल्लेबाजी करते हुए मऊ की टीम 151 रन के स्कोर पर आल आउट हो गयी बनाया| मऊ के तरफ से अखिल कुमार ने सर्वाधिक 50 रनों का योगदान दिया| जवाब में उतरी देवरिया की टीम राहुल यादव के 67 रनों की बदौलत 147 रन ही बना पायी| मऊ के अंकिता यादव ने 05 विकेट लिया| सम्पूर्ण मैच के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से अधिकृत चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह, अंपायर अखिलेश त्रिपाठी एवं विभोर दुबे सहित स्कोरर आशुतोष बाजपेयी मैदान पर उपस्थित थे। इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह बताया कि कल से अंडर 16 का अंतर जनपदीय ट्रायल मैच शुरू होगा | अंडर 16 वर्ग का पहला मैच आजमगढ़ और मऊ के बीच खेला जायेगा| उन्होंने सभी खिलाडियों से निर्देशित किया कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ी निर्धारित समय प्रातः 06:00 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें| इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक तथा उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह के अतिरिक्त अध्यक्ष शाश्वत सिंह, क्रिकेट परफॉरमेंस सेण्टर के अध्यक्ष वैभव सिंह, संजय राय, रंजन सिंह, शहंशाह खान, नरेन्द्र, रोहित जयसवाल, संतोष पाठक, मो० सकील, अश्वनी राय सहित वालंटियर के रूप में पियूष, आयुष यादव, आयुष्मान, प्रिंस, शिवम्, जुबेर, आशीष रावत, मनीष, आकाश, संजय, हरेराम, हिमांशु, कुलदीप उपस्थित थे|
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..