गाजीपुर। उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर मंडल के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे अंडर 19 के अंतर जनपद ट्रायल का तीसरा मैच मऊ तथा आज़मगढ़ के बीच खेला गया | मैच के अधिकृत मुख्य चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह, अंपायर अखिलेश त्रिपाठी एवं विभोर दुबे ने पिच का निरीक्षण किया | आज का रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 06:00 बजे था | टॉस प्रातः 06:15 बजे कराकर ठीक 06:45 बजे मैच शुरू किया गया| टॉस जीतकर आजमगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रनों के स्कोर खड़ा कर पायी | मऊ के तरफ से अजय यादव ने सर्वाधिक 3 तथा शिवांश सोमवंशी ने 2 विकेट और दिव्यांश गुप्ता ने 2 विकेट लिया | जवाब में उतरी मऊ की टीम ने निर्धारित 45 ओवेरों में 258 रन बनाई | मऊ के जय सिंह ने 72, अखिल कुमार ने 61 तथा शहंशाह फैयाज़ ने 52 रन बनाया | आजमगढ़ के तरफ से कुलदीप कृष्णा ने 02 विकेट लिया | सम्पूर्ण मैच के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से अधिकृत चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह, अंपायर अखिलेश त्रिपाठी एवं विभोर दुबे सहित स्कोरर आशुतोष बाजपेयी मैदान पर उपस्थित थे| इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह बताया कि कल का चौथा मैच देवरिया और बलिया के बीच खेला जायेगा | उन्होंने सभी खिलाडियों से निर्देशित किया कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ी निर्धारित समय प्रातः 06:00 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें| इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक तथा उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह के अतिरिक्त अध्यक्ष शाश्वत सिंह, क्रिकेट परफॉरमेंस सेण्टर के अध्यक्ष वैभव सिंह, संजय राय, रंजन सिंह, शहंशाह खान, नरेन्द्र, संतोष पाठक, मो० सकील, अश्वनी राय सहित वालंटियर के रूप में पियूष, आयुष यादव, आयुष्मान, प्रिंस, शिवम्, जुबेर, आशीष रावत, मनीष, आकाश, संजय, हरेराम, हिमांशु, कुलदीप उपस्थित थे|

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..