गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रणेता महान शासिका राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि वह नारी शक्ति प्रशासनिक दक्षता से परिपूर्ण और धर्मपरायण महिला थी। वह न्याय प्रिय थी और महिला सशक्तिकरण के लिए जीवन पर्यन्त काम किया। महिलाओं को सम्पत्ति के अधिकार दिलाने के साथ साथ उन्हें शिक्षा दिलाने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा।इनका सादगी पूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के लिए समर्पित था। उन्होंने पूरे जीवन में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का कार्यक्रम चलाया। उन्होंने अपने पूरे जीवन में हजारों की संख्या में मंदिर, धर्मशाला,कुंआ, बावड़ी का निर्माण किया। उन्होंने ही सोमनाथ मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण कराया। ऐसे ही नेक कामों के लिए वह अपने जीवन काल में ही देवी के रूप में जानी जाने लगी। इनका पूरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं । राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि सरकार और सत्ता में बैठे लोगों को इनके जीवन से प्रेरणा लेकर जनता को न्याय दिलाने कि काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जनता न्याय की तलाश में दर दर भटक रही है। सरकारी तंत्र न्याय देने के बजाय वसूली में व्यस्त हैं। सरकारी तंत्र लूट तंत्र में तब्दील हो गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक जै किशन साहू,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार बिन्द,सदानंद यादव,शौर्यता सिंह,विजय शंकर यादव,जगत मोहन बिंद,राम प्रकाश यादव,कन्हैयालाल यादव,सुग्गू, प्रभु नारायण , अवधेश कुशवाहा,विंध्याचल यादव, प्रभु नारायण कृष्ण गौतम, अभिषेक कुशवाहा,आंनद यादव,आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राजेश कुमार यादव ने किया।
