Breaking News
Home / अपराध / खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के डेवढ़ी नहर पुलिया के पास खेत में गुरुवार की सुबह अज्ञात 29 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सर पर लगे चोट के निशान हत्या की आशंका को बल दे रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन शिनाख्त न होने पर शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। जानकारी के अनुसार नईबजार-देवैथा सम्पर्क मार्ग के डेवढ़ी तिराहे पर स्थित नहर पुलिया के उत्तर तरफ खेत में अज्ञात 29 वर्षीय युवक का शव देख कर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। सर के पिछले हिस्से में गहरी चोट के कारण काफी खून बह चुका था। खेत में शव के कुछ ही दूरी पर पड़ा बीयर का खाली केन तथा बाइक के टायर का निशान हत्या की तरफ इशारा कर रहे थे। घटना स्थल से करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान व खेत में पड़ा शव और मौजूदा स्थिति को देख यही अनुमान लगाया जा सकता है कि शराब के नशे में मारपीट के दौरान युवक के सर में गहरी चोट लगी होगी जिससे उसकी मौत हो गई होगी तथा मारने वाले फरार हो गये होगे। मृतक पैट व शर्ट पहने हुआ था तथा अपने हाथ पर अंग्रेजी में बंदना गोदवाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन शिनाख्त न होने पर शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …