Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पी. जी. कॉलेज, गाजीपुर में बीएड परीक्षा में नकल करते दो छात्र-छात्रा रिस्टीकेट

पी. जी. कॉलेज, गाजीपुर में बीएड परीक्षा में नकल करते दो छात्र-छात्रा रिस्टीकेट

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की ओर से आयोजित बी.एड. दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार 29 मई 2025 को  भी संपन्न  हुईं।प्राचार्य प्रोफ० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि बी.एड. दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में 1500 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 1469 उपस्थित और 31 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० श्रवण कुमार शुक्ल द्वारा अनुचित साधनों (यू.एफ.एम.) का उपयोग करते हुए दो बी.एड. परीक्षार्थियों एक छात्र और एक छात्रा को पकड़ा गया। प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार दोनों को रिस्टीकेट कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परीक्षा केंद्र पर कड़ी निगरानी के बावजूद नकल के प्रयासों ने कालेज प्रशासन को सतर्क कर दिया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …