गाजीपुर। थाना क्षेत्र के कटयां चट्टी से बुधवार की अल सुबह पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। दोनों का चालान भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। उप निरीक्षक हरिहर प्रसाद मिश्रा और उप निरीक्षक सुरेन्द्र राम मिश्रा हमराहियों संग गश्त पर थे। इसी दरम्यान कटयां चट्टी पर दो संदिग्ध लोग दिखे। पूछताछ में अपना नाम 22 वर्षीय प्रवीण यादव उर्फ छोटू पुत्र अमरनाथ यादव और 19 वर्षीय आशु यादव पुत्र सहादुर यादव निवासीगण आतमपुर छपरा बताया। इनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद किया गया। थानाध्यक्ष बागिश विक्रम सिंह ने बताया कि चालान भेजकर कोर्ट में पेश करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..