Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / तीन माह से पेंशन नहीं लेने वाले का नाम टेजरी में भेजे बैंक- वरिष्ठ कोषागार अधिकारी

तीन माह से पेंशन नहीं लेने वाले का नाम टेजरी में भेजे बैंक- वरिष्ठ कोषागार अधिकारी

गाजीपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय ने अवगत कराया है कि मा0 वित्त मंत्री, उ0प्र0 शासन, लखनऊ द्वारा कोषागारों के कार्यप्रणाली की समीक्षा बैठक मे दिये गये निर्देशानुसार ऐसे समस्त पेंशनभोंगी जिनकी पेंशन इस कोषागार कार्यालय के माध्यम से आपके अधीनस्थ बैंक शाखाओं में उनके संबंधित खातों में प्रेषित की जा रही है, के निरंतर 03 माह से पेंशन धनराशि का आहरण नही किये जा रहें हो, ऐसे समस्त पेंशनभोगीयों की सूचना नाम, खाता संख्या व संबंधित बैंक शाखा के नाम के साथ कोषागार को भेजी जानी है। जिससे कोषागार स्तर पर उक्त चिंहित पेंशनरों की जॉच-पड़ताल कर समीक्षा की जा सकें। उन्होने उक्त के क्रम में मुख्य शाखा प्रबन्धक को निर्देशित किया है कि कोषागार गाजीपुर के माध्यम से भुगतान होने वाले ऐसे समस्त पेंशनभोगी जिनके खाता का संचालन आपके अधीनस्थ बैंक शाखाओं में हो रहा है, ऐसे समस्त पेंशनभोगीयों की सूचना जिन्होने निरंतर 03 माह से अपनी पेंशन, अपने खातों से आहरण नही किया जा रहा है, कि सूचना नाम, खाता संख्या व संबंधित बैंक शाखा के नाम के साथ तत्काल कोषागार को उपलब्ध कराने का कष्ट करें। साथ ही साथ भविष्य में भी निरंतर 03 माह से पेंशनर आहरित नहीं करने वाले पेंशनभोगीयों के नाम, खाता संख्या व संबंधित बैंक शाखा के नाम के साथ पेंशनरों की सूचना कोषागार को भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कष्ट करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …