Breaking News
Home / अपराध / संदिग्ध अवस्था में अंधउ हवाई पट्टी के पास पेड़ से लटकता हुआ युवक का मिला शव

संदिग्ध अवस्था में अंधउ हवाई पट्टी के पास पेड़ से लटकता हुआ युवक का मिला शव

गाजीपुर। शुक्रवार की सुबह तड़के गाजीपुर मऊ मार्ग पर स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के अंधउ हवाई पट्टी के पास एक युवक का शव जामुन के पेड़ से लटकता हुआ मिला! इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई! सूचना पाकर मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से युवक के बारे मे पूछ ताछ की जिससे मौके पर मौजूद लोग युवक के शव की पहचान नहीं कर सके! पुलिस ने से शव को पेड़ से उतरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र 32 साल बताईं जा रही है उसके पास से एक मोबाईल फोन और एक छोटा बैग बरामद हुई है युवक ने पैंट शर्ट पहन रखा था जिसके आधार पर पुलिस उसके पहचान में जुटी हुई है। इस सम्बंध में शहर कोतवाल दिन दयाल पांडेय ने बताया की युवक सीतापुर जिले के शिवपुरवा निवासी कोविद कुमार पुत्र चंद्रिका कुमार है! प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतित हो रहा है! कोतवाल ने बताया की पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है! घटनास्थल पर जूटी भीड़ में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …