Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव पालीटेक्निक और फार्मेसी डी-फार्मा में प्रवेश का सुनहरा मौक़ा, प्रक्रिया निःशुल्क- डॉ. सानन्द सिंह

सत्यदेव पालीटेक्निक और फार्मेसी डी-फार्मा में प्रवेश का सुनहरा मौक़ा, प्रक्रिया निःशुल्क- डॉ. सानन्द सिंह

गाजीपुर। संयुक्त प्रवेश परीक्षा द्वारा पॉलिटेक्निक एवं डी० फार्मा० में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 20 मई तक बढ़ा दी गई है, सत्यदेव कॉलेज पर निःशुल्क आवेदन की सुविधा उपलब्ध हैI   सत्यदेव इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी(पॉलिटेक्निक) एवं सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी० फार्मा०) के लिए प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है, सत्यदेव इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, ग़ाज़ीपुर जिसका कॉलेज कोड 4456 है जनपद का सबसे पुराना पॉलिटेक्निक शिक्षण संस्थान है जिसने लगातार उत्कृष्ट परीक्षाफल एवं छात्र/छात्राओं को रोजगार से जोड़कर पुरे उत्तर प्रदेश में एक अलग पहचान बनायीं है I संस्थान में विभिन्न पाठ्यक्रम जैसे सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग(प्रोडक्शन), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ऑटोमोबाइल) एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग उपलब्ध है I योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों, प्रयोगशालाओं, अनुशासन के दम पर यह शिक्षण संस्थान आज भी पूर्वांचल क्षेत्र में शीर्ष स्थान बनाये हुए है I जहाँ पर प्रवेश प्रक्रिया संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश (JEECUP) के माध्यम से संपन्न की जाती है I सरकार के स्तर पर आवेदन फॉर्म शुरू हो गए है जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 है I जिसका आवेदन शुल्क 300 रुपये, प्रोसेसिंग चार्ज एवं आने जाने का मिलाकर एक अभ्यर्थी का कुल 500/-रुपये खर्च आता है I जोकि प्रबंध तंत्र द्वारा इस बार निःशुल्क कर दिया गया है I अतः छात्र/छात्रा संस्था पर आकर निःशुक्ल आवेदन कर सकते है I यह आवेदन प्रक्रिया पॉलिटेक्निक एवं डी० फार्मा० दोनों के लिए निशुल्क है I अतः ग़ाज़ीपुर एवं आसपास क्षेत्र के छात्र/छात्रा इसका लाभ उठाये एवं सत्यदेव कॉलेज में अपना प्रवेश सुनिश्चित कराये I इसके लिए विधिवत टोल फ्री नंबर काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय 7704905303 एवं प्रधानाचार्य ई० दिनेश कुमार यादव 6386593401, 7704905310 जारी किये गए है I 10th और 12th की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी  #Jeecup_Entrance_Exam के लिए आवेदन 10 मई तक नहीं कर पाये थे, उनके लिए #उत्तर_प्रदेश_सरकार ने एक आखिरी मौका फिर से दिया है I पालीटेक्निक और डी फार्म में  डायरेक्ट एडमीशन नहीं होगा , अतः 20 मई तक अपना फार्म अवश्य भरें I

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …