Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / दौवपुर के पूर्व प्रधान और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लालचंद यादव का निधन

दौवपुर के पूर्व प्रधान और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लालचंद यादव का निधन

ग़ाज़ीपुर। शनिवार को देवकली ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम दौवपुर मड़ई के पूर्व प्रधान और देवकली ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लालचंद यादव का करीब 70वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। शनिवार को  किसी काम से जिला मुख्यालय पर गए हुए थे अचानक  उनकी तबियत खराब हुई और मौत हो गई।मृत्यु का समाचार सुनकर उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए उनके शुभ चिंतक और विभिन्न पार्टियों के लोग  पहुंचे। शव यात्रा में काफी लोग शामिल थे। चोचकपुर घाट पर उनका  दाहसंस्कार किया गया।वह अपने पीछे पत्नी,दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ कर चले गए।मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अखिलेश यादव ने दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …