Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / 1618 ई-रिक्शा का यातायात पुलिस ने किया कोडिंग, जारी किया रुट

1618 ई-रिक्शा का यातायात पुलिस ने किया कोडिंग, जारी किया रुट

गाजीपुर। यातायात पुलिस इंस्‍पेक्‍टर मनीष ने बताया कि मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के कम में ई-रिक्सा के सत्यापन के साथ-साथ नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा के सुगम संचालन हेतु चार नगर को चार ब्लॉको में विभाजित किया गया है, जिसका विवरण निम्न है-

  1. ब्लॉक A (लाल रंग) जिसका रूट लंका, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज, खोवामण्डी से रौजा तक कुल-779 सत्यापन किया गया है।
  2. ब्लॉक B (नीला रंग) जिसका रूट लंका से सैनिक चौराहा, महराजगंज कासिंग से महराजगंज तक कुल-173 सत्यापन किया गया है।
  3. ब्लॉक C (हरा रंग) जिसका रूट लंका से पुलिस ऑफिस, अफिम फैब्रटी, महुआबाग, मिश्र बाजार से चित्तनाथ तक कुल 316 सत्यापन किया गया है। ये ई-रिक्शा लंका से विशेश्वरगंज की तरफ नही आ सकते परन्तु विशेश्वरगंज से लंका की तरफ आ सकते है।
  4. ब्लॉक D (पीला रंग) लंका से सांसद तिराहा, सिचाई विभाग, विकास भवन, पी०जी० कालेज चौराहा से आदर्श बाजार तक कुल 350 सत्यापन किया गया है।

जनपद के नगर क्षेत्र में कुल अबतक 1618 ई-रिक्शा का सत्यापन व कोडिग की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

उक्त की जा रही व्यवस्था से न सिर्फ नगरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी साथ ही साथ इनके सत्यापन से पुलिस के पास इनकी सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी जिससे भविष्य में किसी भी असहज स्थिति में इनकी पहचान तुरन्त की जा सकती है। अपने रूट से अन्य रूट पर चलने वाले ई-रिक्शा के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। तथा मरीज या रिजर्व ले जा रहे वाहनो को वाहन पर रिजर्व अथवा मरीज लिखना अनिवार्य है।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

गाजीपुर। पहलगाम के आतंकवादी घटना को लेकर जनआक्रोश बढता जा रहा है सभी सामाजिक संगठन …