Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, बोलीं सपना सिंह- 46 वर्षों की गौरवशाली है यात्रा

भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, बोलीं सपना सिंह- 46 वर्षों की गौरवशाली है यात्रा

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस अवसर पर चल रहे  कार्यक्रमों के क्रम में आज मंगलवार को गाजीपुर नगर के शास्त्रीनगर स्थित हरिहर पैलेस में “स्थापना प्रदर्शनी” लगाई गई। जिसका उद्घाटन भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने फिता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 से आज 2025 तक भाजपा के गौरवशाली इतिहास को एक सूत्र में पिरोकर आज के इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी के लम्बे संघर्षों तथा गौरव गाथाओं का वर्णन है। हमारे महामनिषियो के त्याग, तपस्या और बलिदान की अमिट कहानी है जिसका अवलोकन करके हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा के इतिहास, सभ्यता और संस्कृति से परिचित होगा। जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह और भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते कहा कि यह प्रदर्शनी भाजपा के 46 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, पार्टी के नितियों,सिद्धांतों, उपलब्धियों एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करती है। यह प्रदर्शनी न सिर्फ भाजपा के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती है, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महामनीषियों की सोच, विचार ,त्याग, तपस्या और परिश्रम भरे संघर्षों को दर्शाती यह प्रदर्शनी निश्चित रूप से हमारे एक एक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का काम करेगी। इससे पूर्व सरोज कुशवाहा सहित अन्य अतिथियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज पांडेय, बृजेंद्र राय, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, अवधेश राजभर, सुरेश बिंद, लालसा भारद्वाज, माया सिंह, विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, अभिनव सिंह, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, मुन्ना राय, सुनील गुप्ता, अजय कुशवाहा, नंदू कुशवाहा, अर्जुन सेठ, धर्मेंद्र पांडेय, रुपेश सिंह, सोमेश राय, अनिल वर्मा सहित अनेकों लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सक्षम गाजीपुर के तत्वाधान में 600 मरीजो को हुआ निशुल्क नेत्र परीक्षण

गाजीपुर।  सक्षम काशी प्रांत गाजीपुर द्वारा आयोजित शहर गाजीपुर स्थित चितनाथ घाट आर्य समाज मंदिर …