Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर नगर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में निकली बाइक रैली

गाजीपुर नगर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में निकली बाइक रैली

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के बेमिसाल लगातार आठ वर्ष कि विशेष उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला  के नेतृत्व मे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर मे बाइक जुलूस निकाला। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय के सानिध्य मे बाइक रैली महात्मा गांधी पार्क आमघाट ,महुआबाग, मिश्र बाजार तिराहा, विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद,लंका , चुंगी, सिंचाई विभाग चौराहा के  रास्ते,विकास भवन चौराहा से,आरटीआई चौराहे होते विगत आठ वर्ष की अनुपम उपलब्धि का प्रतीक महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर सभा करके सम्पन्न हुई। कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस के रास्ते भर लगातार योगी सरकार के आठ साल — बेमिसाल, बेमिसाल, भारत माता की जय, वंदेमातरम्, भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाए गए। सभा स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि देश और प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शिलान्यास, निर्माण और लोकार्पण की एक निश्चित अवधि मानक के परम्परा का प्रारंभ किया है। विकास और सृजन के क्षेत्र में भाजपा सरकार की अतुलनीय उपलब्धि देश मे स्वस्थ्य और मजबूत लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विगत दस वर्षों मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार व विगत आठ वर्षों मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार ने जिले मे विकास लक्ष्यों के अनगिनत मानक स्थापित किए है।जिनका गुणगान सिर्फ जनपद ही नहीं जनपद के बाहर के लोग भी करते रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि 2017 के पहले और 2017 के बाद देश,प्रदेश और जिले के विकास का अगर मूल्यांकन परिणाम देखा जाए तो कोरोना काल के बावजूद भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में कभी जिला चिकित्सालय मे एक सर्जन के लिए संघर्षरत जिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज अनगिनत चिकित्सकों का निर्माण कर रहा है। अगर जिले के कोने कोने में नजर जहां तक जाए वहां सिर्फ सिर्फ भाजपा के कार्यकाल की उपलब्धि गाथा ही दिखाई देगी। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विगत आठ वर्षों में प्रदेश में शांति, सुरक्षा की स्थापना के साथ विकास की बेमिसाल उपलब्धि हासिल हुई है। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने सभा का संचालन किया। इस अवसर पर जिलामंत्री सुरेश बिंद, विनोद अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री मयंक जायसवाल, भाजयुमो महामंत्री अविनाश सिंह , विवेकानंद राय,हर्षित सिंह, ऋषभ राय, अंकुश श्रीवास्तव, शशांक राय,आशुतोष राय, गौरव श्रीवास्तव , शिवम राय,अशोक कुशवाहा, , शौरभ उपाध्याय, पंकज,आशुतोष कुशवाहा, काशीनाथ तिवारी, मनीष तिवारी, नीरज पाण्डेय,शुभम विश्वकर्मा, शुभम राय,मनोज यादव, राजेश सोनकर, गर्वजीत सिंह,राजन प्रजापति,गब्बर व अन्य लोग उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …