गाजीपुर। सामाजिक परिवर्तन के महानायक दलित शोषित वंचित समाज के रहनुमा कमजोरों की प्रखर आवाज, गरीबों के मसीहा मान्यवर कांशीराम जी की जयंती सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में समता भवन गाज़ीपुर पर मनाई गई। जयंती के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा संविधान में दिए हुए अधिकारों को जन-जन तक और गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया। गोष्ठी में पूर्व एमएलसी यश भारती से सम्मानित श्री काशीनाथ यादव जी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम जी की कथनी करनी में फर्क नहीं था जिनके पास चलने बोलने की ताकत नहीं थी उन्हें विधानसभा लोकसभा में पहुंचने का काम किया और देश के अंदर बहुत बड़ा सामाजिक परिवर्तन लाने का काम किया। मान्यवर कांशीराम जी के अनुयाई रहे पूर्व विधायक श्री खुर्शीद अहमद जी ने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें गरीबों व सामाजिक न्याय का मसीहा बताया। गोष्ठी में सर्वश्री विधायक मा. जै किशन साहू,राजेश कुशवाहा सुदर्शन यादव रामधारी यादव, मन्नू सिंह गुरचरण राम रविंद्र प्रताप यादव अशोक बिन्द, मुन्नीलाल राजभर, गुड्डू यादव, उपेंद्र, एडवोकेट सुषमा यादव, गोवर्धन यादव मारकंडे यादव, तहसील अहमद , खेतान यादव जय हिंद यादव,डॉक्टर समीर सिंह, बिंदु वाला बिना रीता विश्वकर्मा, अमित ठाकुर अभिषेक कुशवाहा राजेश यादव सदानंद यादव, शिखा सिंह जयराम भारती रामाशीष, सग्गू, आजाद राय कमलेश सोनकर कमलेश यादव, रामबचन यादव, छन्नू जितेंद्र भारती संतोष विंध्याचल धारा यादव, धर्मचंद सदानंद यादव आदि लोगों उपस्थित रहे। संचालन महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..