Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर। कुशवाहा  समाज द्वारा समाज सुधार की अग्रणी महिला और दलितों पिछङों के उत्थान के लिए संघर्षरत सावित्रीबाई फुले की पुण्य तिथि समारोह 10 मार्च सोमवार को एम जे आर पी पब्लिक स्कूल गाजीपुर तथा स्व० रामप्रसाद स्मारक विद्यालय छावनी लाइन व  भितरी, गरथॊली, भवानीपुर, तरांव, सरायतालवी, दिलपुर,देवकली में मनाया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उ०प्र० कोआपरेटीव यूनियन के पूर्व चेयरमॆन उमाशंकर कुशवाहा व देवनाथ कुशवाहा  ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज के दबे कुचले, पिछङों,दलितो तथा समाज के उपेक्षित महिलाओं के विकास के लिए आजीवन  संघर्ष किया उनकी सोच थी जब महिलायें स्वालम्बी नही होगी तब तक देश व समाज का विकास नही होगा।उनका जन्म 03 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र राज्य के सतारा जनपद के नायगांव मे हुआ था। पूर्व सासंद जगदीश कुशवाहा व सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा सावित्रीबाई फुले ने विवाह,पुनर्विवाह को बढावा दिया। 10 मार्च 1897 प्लेग विमारी के चपेट मे आने से  कालकवलित हो गयी आज हमारे बीच मे नही परन्तु महिलाओं के उत्थान मे किया गया योगदान विस्मृत नही किया जा सकता हॆ। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनरेश कुशवाहा व सुधाकर कुशवाहा ने कहा सावित्रीबाई फुले प्रथम महिला थी जिन्होने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए अभियान चलाया।अंतिम समय तक उनके विकास के लिए संघर्ष किया।उनका दिया गया संदेश सदॆव प्रेरणा स्रोत का काम करेगा। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा , नरेन्द्र कुमार मॊर्य,वेचन मॊर्य,डा० शिवकुमार कुशवाहा,डा० संतोष कुशवाहा, सुरेन्द्र,प्रमोद ,डा०संजय कुशवाहा,रामनरेश मॊर्य,रमाशंकर एडवोकेट,रामकिशुन एडवोकेट ,अवधेश कुशवाहा,उर्मिला कुशवाहा,रंग जी कुशवाहा,मोहन कुशवाहा आदि लोग प्रमुख रुप से मॊजूद थे।संचालन राजपति एडवोकेट ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …