गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों का प्राचार्य प्रो० राघवेंद्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चल रहे सप्त दिवसीय विशेष शिविर का आज दिनांक 9 मार्च 2025 को समापन हुआl इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० डॉ राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के प्रतिमा चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। मुख्य नियंता प्रोफ. डॉ. एस. डी. सिंह परिहार और शिक्षक संघ अध्यक्ष एसोसिएट प्रोफ. डॉ. राम दुलारे ने भी माँ सरस्वती के प्रतिमा चित्र पर माल्यार्पण कियाl प्राचार्य जी, मुख्य नियंता एवं शिक्षक संघ अध्यक्ष का स्वागत एवं माल्यार्पण कार्यक्रम अधिकारी डा॰ त्रिनाथ मिश्र एवं श्री धर्मेंद्र द्वारा किया गया| स्वयं सेविकाओं द्वारा स्वागत गीत एवं एन एस एस गीत प्रस्तुत किया गयाl कार्यक्रम अधिकारी डा॰ त्रिनाथ मिश्र ने सप्त दिवसीय विशेष शिविर पर संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत किया| आदरणीय प्राचार्य द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिये समस्त स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकओं को सम्मानित भी किया गया। आदरणीय प्राचार्य जी ने स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों के व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है जिससे वह अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों का दृढ़ होकर मुकाबला कर सकता हैl आदरणीय मुख्य नियंता प्रोफ. डॉ. एस. डी. सिंह परिहार ने कहा कि स्वयं सेवकों ने अनुशासित एवं संयमित रहते हुए इस शिविर को सम्पादित की इसकी हमें खुशी है। उन्होंने अपने उदबोधन से स्वयं सेवकों एवं सेविकाओं को लाभान्वित कियाl उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के लोगो के अर्थ को विस्तार से बताते हुए कहा कि लोगो का लाल एवं नीला रंग स्वयं सेवकों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक गतिविधियों के लिए सक्रिय और ऊर्जावान होने के लिए प्रेरित करता है लोगो का पहिया निर्माण, संरक्षण के चक्र का प्रतिनिधित्व करता है साथ ही साथ राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों को समाज से जोड़ता है। शिक्षक संघ अध्यक्ष एसोसिएट प्रोफ. डॉ. राम दुलारे ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से अपने कर्म करना ही राष्ट्र प्रेम हैl राष्ट्रीय सेवा योजना की भावना से प्रेरित होकर स्वयं सेविका आरजू अम्बिया अपने साथियों राखी गुप्ता, सुंदरी, सुधा कुशवाहा, शिखा कुशवाहा और सरिता प्रजापति के साथ मिलकर वृद्धाश्रम लंगरपुर, गाजीपुर में मिष्ठान का वितरण कियाlइस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा॰ त्रिनाथ मिश्र, धर्मेन्द्र, डॉ अशोक कुमार और डॉ अतुल कुमार सिंह तथा कर्मचारी सुनील कुशवाहा और नीरज सिंह उपस्थित रहे।
