Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सेंट जॉन्स स्कूल ग़ाज़ीपुर में आयोजित फेट में बच्चों ने लिया आनंद

सेंट जॉन्स स्कूल ग़ाज़ीपुर में आयोजित फेट में बच्चों ने लिया आनंद

गाज़ीपुर। सेंट जॉन्स स्कूल ग़ाज़ीपुर में हर साल की भांति इस वर्ष भी वार्षिक फेट मेले का आयोजन विद्यालय परिसर में प्रातः नौ बजे से सायं चार बजे तक आयोजित है। विद्यालय परिसर के मैदान में विभिन्न प्रकार के दर्जनों स्टॉल बच्चों द्वारा लगाए गए थे जिसमें उनके साथ विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाएं भी मौजूद थे।खाने पीने,मैजिक गेम, चार्जेबुल स्कूटी व झूला आदि के स्टॉल लगाए गए थे।बच्चे अपने अभिभावक के साथ कूपन खरीद कर सभी स्टॉल पर जाकर अपने पसंद का  स्वादिष्ट व्यंजन,पेय पदार्थ,आइसक्रीम व झूले का आनंद ले रहे थे ।बच्चे अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय आने जाने का सिलसिला जारी था। विद्यालय परिवार के लोग व्यवस्था में लगे हुए थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जज, डीएम व एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

गाजीपुर। जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा …