Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / बीडीओ मनिहारी को डीएम ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

बीडीओ मनिहारी को डीएम ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

गाजीपुर। बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों/योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु दिनाँक 30 जनवरी, 2025 को सायंकाल में आर्यका अखौरी, जिलाधिकारी, गाजीपुर की अध्यक्षता में रायफल क्लब, कलेकट्रेट सभागार गाजीपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी, जिला सुभाष चन्द्र सरोज जिला विकास अधिकारी, राजेश यादव परियोजना निदेशक गाजीपुर, हेमन्त राव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, अंशुल मौर्य जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी व ए0डी0ओ0 पंचायत, एस0आर0जी0 व समस्त जिला समन्वयकों (समग्र शिक्षा व एम0डी0एम0) ने प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजना ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स पर संतृप्तिकराण के प्रगति की ब्लॉकवार समीक्षा की गयी, जिसमें उनके द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों व खण्ड शिक्षा अधिकारियों को आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए समस्त परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को भोजन ग्रहण किये जाने के लिए एम0डी0एम0 शेड का निर्माण कराने, निर्माण कार्यों में सर्वाधिक अवशेष चहारदीवारी के कार्य को मनरेगा के अन्तर्गत पूर्ण कराये जाने तथा साथ ही अन्य निर्माण संबंधी छोटे-छोटे कार्यों को अगली बैठक तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देश प्रदान किया गया। इसके उपरान्त परिषदीय विद्यालयों के स्थलीय निरीक्षण हेतु गठित जिला एवं ब्लॉक टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा किये गये निरीक्षण के प्रगति की समीक्षा की गयी, जिसमें उनके द्वारा सदस्यों को सख्त निर्देश दिया गया कि कम से कम माह में 05 विद्यालयों का निरीक्षण अवश्य किया जाये, जिससे विद्यालयों की भौतिक व शैक्षणिक गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित हो। जिलाधिकारी द्वारा एस0आर0जी0, ए0आर0पी0, डायट मेण्टरर्स द्वारा किये जा रहे विद्यालयों के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति, शिक्षण योजना व संदर्शिका एवं शिक्षण सामग्री का प्रयोग कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। कक्षा-कक्ष रुपान्तरण के अन्तर्गत विकास खण्डवार समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष न्यून प्रदर्शन करने वाले विकास खण्ड के, खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। निपुण लक्ष्य के अन्तर्गत डायट प्रशिक्षुओं द्वारा परिषदीय बच्चों के आकलन की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गयी। इसके अन्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी मनिहारी द्वारा सरकार की योजना/कार्यक्रमों में संतोष जनक प्रगति न होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट्रीकरण देने का निर्देश दिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्डवार डी0बी0टी0 पेंडिंग रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान बच्चों के आधार बनवाने में आ रही समस्याओं के दृष्टिगत समस्त खण्ड विकास अधिकरियों को ब्लाक कार्यालयों पर कैम्प लगाकर आधार बनवाने हेतु तथा जन्म प्रमाण पत्र हेतु किये गये समस्त आवेदनों को शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु समस्त उप-जिलाधिकरियों को निर्देशित किया गया। अपार आई0डी0 सृजन तथा यू-डायस प्लस पोर्टल पर सत्र 2024-25 के छात्र प्रोफाइल के फीडिंग की विकास खण्डवार समीक्षा की गयी, जिसमें जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि छात्र-छात्राओं के अपार सृजन व छात्र प्रोफाइल संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर अविलम्ब पूर्ण कराया जाये, जिससे भविष्य में किसी भी प्रतिकूल परिस्थितियों से बचा जा सके। अन्त में जिलाधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को जनपद के चयनित कुल 32 पी0एम0श्री विद्यालयों का अनिवार्य रुप से प्रत्येक माह नियमित निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों तथा परियोजना द्वारा निर्देशित अन्य गतिविधियों को क्रियान्वित किया जा सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …