गाजीपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के अधीन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थापित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों के वर्श 2025-26 में प्रवेश हेतु उल्लिखित खेलों के जिला/मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स निम्न तिथियों में जिला खेल कार्यालय नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में प्रातः 10 बजे से आयोजित किये जायेंगे। जिसमें जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, बालक वर्ग, 20 फरवरी 2025, जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, बालिका वर्ग 22 फरवरी 2025, वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिण्टन, टेबुल-टेनिस बालक वर्ग 20 फरवरी 2025, वॉलीबाल, बैडमिण्टन, टेबुल-टेनिस बालिका वर्ग 22 फरवरी 2025, क्रिकेट बालक वर्ग 21 फरवरी 2025, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स बालक वर्ग 24 फरवरी 2025, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स बालिका वर्ग 25 फरवरी 2025, बाक्सिंग, जूडो, हैण्डबाल बालक वर्ग 24 फरवरी 2025, हैण्डबाल बालिका वर्ग 25 फरवरी 2025 को सम्पन्न किया जायेगा। अरविन्द्र यादव क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के समस्त इच्छूक बालक/बालिकाओं से अनुरोध किया है कि खेलों के चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु पात्रता में आयु दिनांक 01-04-2025 को 15 वर्ष के कम हो तथा जिम्नास्टिक एवं तैराकी खेल में 12 वर्ष से कम आयु होना अनिवार्य है। अर्थात जिम्नास्टिक व तैराकी खेलों में जन्म दिनांक 01-04-2013 से पूर्व का जन्म न हो एवं अन्य खेलों में दिनांक 01-04-2010 से पूर्व का जन्म न हो। आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यार्थी को खेल साथी पोर्टल(Khel Sathi Portal) पर लागिंग कर आनलाइन आवेदन करना होगा। ट्रायल्स वाले दिन आनलाइन किये गये फार्म की पूर्ण प्रति कार्यालय में जमा करने के पश्चात ही ट्रायल्स में प्रतिभाग करने की अनुमति प्रदान की जायेगी। ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी सुदामा राम, कनिष्ठ सहायक के मोबाईल नम्बर- 9451596360 पर कर सकते है। बास्केटबाल/वॉलीबाल खेलों में बालकों की लम्बाई 175 सेमी0 एवं बालिका की लम्बाई 165 सेमी0 होना आवश्यक है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..