Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / वायु सेना के जवान आत्मा सिंह को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

वायु सेना के जवान आत्मा सिंह को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

गाजीपुर। वायु सेना के जवान आत्‍मा सिंह पुत्र श्‍यामा राम भूतपूर्व सैनिक का शव उनके पैतृक गांव अंधऊ पहुंचा। जहां पर ग्रामवासियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और समाजसेवियों ने उन्‍हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आत्‍मा राम तमिलनाडु के सुलूरु में वायु सेना में कार्यरत थे वहीं पर 21 जनवरी को हार्टअटैक से उनकी मौत हो गयी। आत्‍मा राम तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और अविवाहित थे। श्‍मशान घाट पर वायु सेना के जवानों ने उन्‍हे सलामी दी। उनके बड़े भाई प्रवीण कुमार ने उन्‍हे मुखाग्नि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा जिलाध्‍यक्ष सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, शशिकांत शर्मा, सुरेश बिंद, अविनाश सिंह, अनिल राजभर, अतुल श्रीवास्‍तव, प्रदीप राजभर थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्‍टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन

गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …