Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / ज्‍योति फाउण्‍डेशन ने गाजीपुर के मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रोफे.डॉ. आनंद मिश्रा को गाजीपुर गौरव से किया सम्‍मानित

ज्‍योति फाउण्‍डेशन ने गाजीपुर के मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रोफे.डॉ. आनंद मिश्रा को गाजीपुर गौरव से किया सम्‍मानित

गाजीपुर। ज्योति फाउण्‍डेशन, शास्त्री नगर गाजीपुर ने उत्‍कृष्‍ट स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओ के लिए महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वशासी मेडिकल कालेज गाजीपुर के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. आनंद मिश्रा को गाजीपुर के गौरव सम्‍मान से सम्‍मानित किया। गुरूवार को ज्‍योति फाउण्‍डेशन के अध्‍यक्ष सर्वेश त्रिपाठी ने प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. आनंद मिश्रा को अंगवस्त्रम, स्‍मृति चिन्‍ह और बुके देकर गाजीपुर के गौरव से सम्‍मानित किया है। इस अवसर पर सर्वेश त्रिपाठी ने बताया कि स्‍वास्‍थ्‍य सेवा क्षेत्र में प्रोफेसर डॉ. आनंद मिश्रा के नेतृत्‍व में जनपद में बेहतर कार्य हुए है, मेडिकल कालेज में प्रतिदिन तीन से चार हजार लोगो का ओपीडी में इलाज, ऑपरेशन, महिला चिकित्‍सालय की बेहतर सुविधाये और नि:शुल्‍क पैथोलॉजी जांच में गाजीपुर ही नही बल्कि पड़ोसी जनपद के साथ बिहार के लाखो लोगो ने लाभ लिया है। इनके नेतृत्‍व में मेडिकल कालेज में बेहतर पठन-पाठन कार्य संपादित हो रहा है। सर्वेश त्रिपाठी ने बताया कि हमारी संस्‍था ने वित्‍तीय वर्ष में करीब 200 गरीब बच्‍चो को गोद लेकर उनकी शिक्षा-दिक्षा पूरा करा रही है, भीषण ठंड में 1100 गरीबो के घर जाकर कंबल वितरित किया गया। हंसराजपुर के पहेतिया-बाकरचक गांव में निशुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य कैम्‍प लगाकर सैकड़ो मरीजो का इलाज कराकर निशुल्‍क दवा का वितरण कराया गया। इस अवसर पर अमित सिंह, पवन, रितेश, रामश्रय आदि लोग उपस्थित रहें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …