Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डीएम ने राजनैतिक नेताओं के साथ ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण

डीएम ने राजनैतिक नेताओं के साथ ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई0वी0एम0 गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण दिसम्बर माह के लिए आयोजित किया गया था। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित गोदाम को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के उपस्थिति में खोला गया, ई0वी0एम0 एवं वी0वी0पैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सी0सी0टी0वी0 कैमरों की स्थिति, सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती और अन्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम में लगे सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल की जॉच किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय शंकर मिश्रा, प्रधान सहायक देवी सिंह, जिला कार्यालय मंत्री भाजपा राजन प्रजापति, जिला सचिव समाजवादी पार्टी राजेश कुमार यादव, एवं रविकान्त राय कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …